लखनऊ सचिवालय में ड्यूटी के दौरान हुई अधिकारी की मृत्यु

News Desk 28 May 2025, 12:03 PM 1 min read
लखनऊ सचिवालय में ड्यूटी के दौरान हुई अधिकारी  की मृत्यु


>उत्तर प्रदेश राज्य सचिवालय में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मीटिंग के दौरान वित्त अनुभाग-35 में तैनात सेक्शन अधिकारी पंकज कुमार (44) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया गया कि पंकज कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में चल रही बैठक में भाग ले रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक के दौरान पंकज कुमार को तेज खांसी, पसीना और बेचैनी की शिकायत हुई। कुछ ही क्षणों में वे कुर्सी पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत चिकित्सकीय सहायता मंगवाई और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अत्यंत गंभीर अवस्था में लाया गया था। उनका शरीर पसीने से तरबतर था और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। ICU में शिफ्ट करने के दौरान ही उनकी पल्स रुक गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


>डॉक्टरों का मानना है कि यह अत्यधिक तीव्र हार्ट अटैक का मामला हो सकता है। उनकी अचानक मृत्यु ने सचिवालय परिसर को स्तब्ध कर दिया। पंकज कुमार को एक शांत, विनम्र और निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाना जाता था। अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


>इस दुखद घटना के बाद सचिवालय में काम के दबाव और कर्मचारियों की सेहत को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई है। कई कर्मचारियों ने खुलकर कहा कि अत्यधिक कार्यभार और मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। कर्मचारी संघ ने सचिवालय परिसर में नियमित हेल्थ चेकअप कैंप और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग उठाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंकज कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना की है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?