जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, लखनऊ में बेटे ने फावड़े से पिता पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत

अतरौरा गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद, हत्या के बाद आरोपित बेटा फरार; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित।

 

लखनऊ, प्रदीप यादव। राजधानी लखनऊ के महिगंवा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में पैतृक जमीन के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। शुक्रवार शाम खेत में हुए विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित बेटा फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

यह खबर भी पढ़े - महिला का ब्लड ग्रुप था B+, चढ़ा दिया A+? मौत के बाद परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

 

अतरौरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामकुमार यादव का बड़े बेटे महेंद्र यादव के साथ पैतृक जमीन के बंटवारे और खेती को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम रामकुमार अपने खेत में खड़ी करवी झाड़ियों को ट्रैक्टर से जुतवा रहे थे। इसी दौरान महेंद्र यादव मौके पर पहुंच गया। बताया गया कि वह धान की नर्सरी तैयार करने के लिए जमीन का बंटवारा करने लगा, जिसका रामकुमार ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

 

विवाद बढ़ने पर महेंद्र ने पास में रखा फावड़ा उठा लिया और अपने पिता के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच रामकुमार के छोटे बेटे गुड्डू और ग्रामीणों की मदद से उन्हें रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल, बीकेटी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद महेंद्र यादव कुछ समय के लिए घर भी गया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर वह वहां से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

परिवार के लोगों के अनुसार, रामकुमार यादव अपनी अधिकांश पैतृक संपत्ति दोनों बेटों के बीच पहले ही बांट चुके थे। हालांकि कुछ जमीन उन्होंने स्वयं खरीदी थी, जिससे वह और उनकी पत्नी का गुजारा चलता था। यह जमीन उन्होंने बड़े बेटे महेंद्र यादव को बटाई पर दे रखी थी। आरोप है कि महेंद्र खेती की उपज का उचित हिस्सा नहीं देता था। इसी वजह से रामकुमार ने आगे बटाई पर खेती देने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी।

 

मृतक की बेटी मालती की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त बक्शी का तालाब विकास पांडेय ने कहा,मृतक रामकुमार की बेटी मालती की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 


 

टैग्स :  Lucknow News, Mahingawa News, Father Murder Case, Property Dispute, Lucknow Crime News, Atraura Village, Mahendra Yadav, Ramkumar Yadav, Uttar Pradesh Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जब अस्पताल के डॉक्टरों ने ही बताया क्यों जरूरी है रोज एक घंटा योग, लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में दिखी अलग तस्वीर
डॉक्टर, छात्र और स्टाफ एक साथ आए नजर, योग दिवस पर लोहिया संस्थान में दिखी अलग तस्वीर
लखनऊ रेजिडेंसी में योग का संगम, सैकड़ों लोगों के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
यूपी वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताया अगले 5 दिनों का पूरा हाल
'मेरे विधायक खुद सपा का झंडा लगा रहे हैं', राजभर को लेकर लखनऊ में लगे पोस्टर
पीडीए फॉर्मूले के बाद अब 'पीडीए पेड़', अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का नया अभियान
सवा दो करोड़ के कैंसर दवा फर्जीवाड़े में जांच पूरी, नोडल अधिकारी पर कार्रवाई की सिफारिश
महिला का ब्लड ग्रुप था B+, चढ़ा दिया A+? मौत के बाद परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
योग दिवस पर यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड, 21 जून को 1.42 करोड़ छात्र करेंगे योगाभ्यास