बेकाबू कार ने मचाया कोहराम, बाप-बेटी गंभीर घायल, आरोपी फरार

News Desk 06 Aug 2025, 10:00 PM 1 min read
बेकाबू कार ने मचाया कोहराम, बाप-बेटी गंभीर घायल, आरोपी फरार


>राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक बेकाबू इको स्पोर्ट्स कार ने सड़क किनारे चल रहे पांच लोगों को रौंद दिया। हादसा बी-ब्लॉक स्थित तिकोनिया पार्क के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती और उसके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।


>यह दर्दनाक हादसा बुधवार रात करीब 10:30 बजे उस समय हुआ, जब कार भूतनाथ की ओर से बी-ब्लॉक की तरफ जा रही थी। तिकोनिया पार्क के पास चालक ने पहले बलिया निवासी शिवम सिंह को टक्कर मारी, जो लखनऊ के सेक्टर-25 में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।


>इसके बाद कार ने एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी और फिर बी-ब्लॉक निवासी अनुष्का यादव, उसके पिता अरविंद यादव और छोटे भाई श्रेयश को रौंदते हुए फरार हो गई।


>अनुष्का और उसके पिता अरविंद की हालत नाजुक है और दोनों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रेयश इस हादसे में चमत्कारी रूप से बाल-बाल बच गया।


>हादसे के बाद मौके पर पहुंची गाजीपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


>एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि कार की पहचान की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?