Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में सोमवार को सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यहां गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी इतना ज्यादा बढ़ गयी कि एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नौबस्ता इलाके में रहने वाले ऋषभ शुक्ला और पड़ोसी शिव तिवारी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी। देखते ही देखते विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से दूसरे पक्ष के लोगों कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना होते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सिपाही कार्तिक ने मौके पर पहुंच आरोपी को असलहे सहित पकड़ लिया। घटना के संबंध में डीसीपी वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें