Ambedkar Nagar News: जनपद के जलालपुर क्षेत्र के बड़ेपुर गांव स्थित मदरसा जामिया कादरिया नूरे इस्लामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो को लेकर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से सिर की मालिश कराए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
आरोप है कि मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने वाले मौलवी उनसे पढ़ाई के बजाय सिर की मालिश करवाते हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि बच्चों से इस तरह का काम नियमित रूप से कराया जाता है। मामले के सामने आने के बाद मदरसे में बच्चों की पढ़ाई और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए मदरसे भेजा जाता है।
ऐसे में यदि उनसे पढ़ाई के बजाय निजी काम कराया जा रहा है, तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने मदरसे के संचालन की वैधता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वायरल वीडियो की जांच कराने, बच्चों से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने लाने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें