लखनऊ में रेल हादसे की बड़ी साजिश नाकाम

लखनऊ में हमसफर एक्सप्रेस को टक्कर से बचाया, ट्रैक पर मिला भारी स्ट्रक्चर
News Desk 23 Jun 2025, 01:48 AM 1 min read
लखनऊ में रेल हादसे की बड़ी साजिश नाकाम


>राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) को मल्हौर स्टेशन के पास लोको पायलट की सतर्कता ने अनहोनी से बचा लिया। रेलवे ट्रैक पर एक भारी-भरकम लोहे का स्ट्रक्चर पड़ा हुआ था, जिसे देखकर लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यह घटना सुबह 3:40 बजे के आसपास हुई।


>सूचना मिलने पर RPF, गोमतीनगर पुलिस, रेलवे इंजीनियरिंग कंट्रोल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से हटाया गया लोहे का ढांचा एक होर्डिंग का स्ट्रक्चर प्रतीत हो रहा है, जिस पर नंबर 1087/8-10 अंकित है। यह डाउन लाइन पर गिरा हुआ मिला, जिससे रेल हादसे की आशंका और गहरी हो गई है।


>रेलवे सूत्रों का कहना है कि यह कोई सामान्य तकनीकी चूक नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है। ट्रैक पर इस तरह किसी भारी वस्तु का पहुंचना गहरी जांच की मांग करता है। प्रारंभिक जांच में हादसे की षड्यंत्र की आशंका को नकारा नहीं जा रहा है।


>आरपीएफ और गोमतीनगर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया को सौंपा गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि स्ट्रक्चर वहां कैसे पहुंचा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?