शराब पार्टी के बहाने ले जाकर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

News Desk 12 Jun 2025, 11:00 PM 1 min read
शराब पार्टी के बहाने ले जाकर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार


>राजधानी के कृष्णानगर इलाके में दोस्ती की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश ने 24 वर्षीय राहुल साहू की जान ले ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में सूरज गुप्ता और सूरज रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है “हम राहुल से बदला लेना चाहते थे, इसलिए उसे शराब पार्टी के बहाने बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।”


>पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने राहुल को शराब पार्टी के बहाने बुलाया। खुद कम शराब पी और उसे जबरन पिलाई। नशा चढ़ते ही डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए पिपरसण्ड रेलवे स्टेशन के पास जंगल में गड्ढा खोदकर फेंक दिया गया।


>इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि हत्या में सूरज गुप्ता और सूरज रावत की भूमिका पाई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


>राहुल के परिवार का आरोप है कि उसकी लव मैरिज से नाराज़ साला गुलशन पहले भी जानलेवा हमला कर चुका था। हमले में राहुल का पैर टूट गया था, जिससे आहत होकर पत्नी ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी और उसका भी पैर टूट गया था।


>राहुल की मां सविता साहू ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राहुल के साले गुलशन और लवकुश यादव ने दोस्ती का नाटक कर उसकी हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन यानी 8 जून की रात को सभी आरोपी राहुल को घर से बुलाकर ले गए थे। जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने अगली सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई।


>बुधवार को पुलिस ने सूरज गुप्ता और सूरज रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या और शव को जंगल में दफनाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?