क्राउन मॉल के पास MBA छात्र पर हमला

News Desk 12 Jun 2025, 08:17 AM 1 min read
क्राउन मॉल के पास MBA छात्र पर हमला


>राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित क्राउन मॉल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब दबंगों के एक झुंड ने MBA छात्र और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है, जब छात्र अभिषेक कुमार शर्मा अपने भाई राहुल कुमार शर्मा के साथ पेपर देकर घर लौट रहा था।


>पीड़ित छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय दबंग  निहाल सिंह, यशराज मिश्रा, चारु पासी, गौरव मिश्रा समेत 8-10 अन्य लोग  पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही छात्र भाई समेत वहां पहुंचा, आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।


>पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने न केवल लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया, बल्कि गोली भी चलाई। यही नहीं, जान लेने के इरादे से एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर वार किया, जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया।


>पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर इलाके में अपनी दबंगई और दबदबा कायम रखने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने बीबीडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


>बीबीडी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?