अन्नदाता के दुख में योगी सरकार बनी ढाल

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 11690 किसानों को ₹5.61 अरब की सहायता
News Desk 12 Jun 2025, 06:37 AM 1 min read
अन्नदाता के दुख में योगी सरकार बनी ढाल


>किसानों के सुख-दुख में भागीदार बनने की दिशा में योगी सरकार की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना मजबूत संबल बन चुकी है। वर्ष 2025-26 में अब तक इस योजना के तहत प्रदेश भर के 11690 किसानों के परिवारों को ₹5.61 अरब रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा चुकी है। यह सहायता आकस्मिक मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में किसान परिवारों को संकट की घड़ी में राहत देने का कार्य कर रही है।

अंबेडकरनगर में सीएम देंगे चेक


>शुक्रवार, 13 जून को अंबेडकरनगर जिले के शिवबाबा मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं 431 लाभार्थियों को ₹21 करोड़ की सहायता राशि के चेक वितरित करेंगे। इस अवसर पर 408 किसानों को ₹5 लाख, 10 को ₹2.5 लाख, एक को ₹1.25 लाख और 12 अन्य को ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। ये रकम DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रदेश में अब तक ₹5.61 अरब की मंजूरी


>इस योजना के तहत 2025-26 में अब तक सभी 75 जिलों में 11690 लाभार्थियों के दावे स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत कुल ₹5,61,86,28,200 की सहायता दी जाएगी। यह योजना वर्ष 2019 में 14 सितंबर से लागू की गई थी, जिसमें अधिकतम ₹5 लाख की सहायता राशि का प्रावधान है।

सबसे अधिक लाभ पाने वाले शीर्ष 10 जिले:

क्रम

जनपद

स्वीकृत दावे

सहायता राशि (₹)

1

अंबेडकरनगर

431

20,78,25,000

2

कुशीनगर

392

19,55,00,000

3

कानपुर देहात

403

19,51,50,000

4

मैनपुरी

355

17,66,00,000

5

जौनपुर

417

17,20,00,000

6

इटावा

352

17,00,80,000

7

हरदोई

342

15,99,00,000

8

लखीमपुर खीरी

334

15,82,50,000

9

सोनभद्र

307

13,75,75,000

10

संतकबीर नगर

280

13,35,25,000

हर साल बढ़ता बजट, बढ़ते लाभार्थी

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के बजट में हर वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच रहा है।

वर्ष

आवंटित बजट (₹ करोड़)

लाभार्थी संख्या

2020-21

500

11275

2021-22

600

13645

2022-23

650

15231

2023-24

950

23821

2024-25

1000

25575

2025-26

1050

11690 (अब तक)


← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?