>लखनऊ में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्त द्वारा की गई कथित पिटाई से आहत था।
>पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नितेश मिश्रा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि नितेश की उसके दोस्त अनमोल ने मारपीट की थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। घटना के बाद नितेश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले नितेश ने अपने भाई को फोन किया था। कॉल के दौरान उसने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी थी। इसके कुछ समय बाद उसके ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली।
>घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना गोमतीनगर विस्तार में आरोपी अनमोल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें