माघ मेले के लिए लखनऊ से चलेंगी 500 स्पेशल बस

Lucknow News: माघ मेले के लिए लखनऊ परिक्षेत्र से 500 बसें चलेंगी। अमृत स्नान पर्वों पर 100 अतिरिक्त बसें और 50 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी।
News Desk 30 Dec 2025, 01:02 PM 1 min read
माघ मेले के लिए लखनऊ से चलेंगी 500 स्पेशल बस


>माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन विभाग ने लखनऊ परिक्षेत्र से बस संचालन की व्यापक योजना तैयार की है। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।


>परिवहन विभाग के अनुसार माघ मेले के लिए लखनऊ परिक्षेत्र से कुल 500 बसें चलाई जाएंगी। अमृत स्थान पर 100 बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा, जिससे स्नान पर्वों के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा, आकस्मिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 50 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।


>अमृत स्नान पर्वों पर विभिन्न डिपो से अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। रायबरेली डिपो से 20, चारबाग से 20 और कैसरबाग से 25 बसें चलाई जाएंगी। वहीं आलमबाग और अवध डिपो से 5-5 बसें, हैदरगढ़ से 15 और बाराबंकी से 10 अतिरिक्त बसों का संचालन प्रस्तावित है। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि संचालन, निगरानी और यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?