भीषण गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर में किये गए विशेष इंतजाम, लगाए गए स्प्रिंकलर और कूलर

तापमान बढ़ने के बीच जानवरों के लिए ठंडे पानी, पौष्टिक आहार और कूलर की करी गयी व्यवस्था।
Bureau 20 May 2026, 12:10 PM 1 min read
भीषण गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर में किये गए विशेष इंतजाम, लगाए गए स्प्रिंकलर और कूलर

 

लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल पार्क में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए बाड़ों को शीतल क्षेत्र में बदलने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के जरिये जानवरों को गर्मी से होने वाले तनाव से बचाना और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की कोशिष है।

 

स्थानीय स्तर पर बनारसी बाग के नाम से प्रसिद्ध इस जूलॉजिकल पार्क में कई बाड़ों के भीतर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाई गई है, जिससे लगातार पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। इन फुहारों से बाड़ों का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिल रही है। हिरण सहित कई जानवरों को पानी की हल्की बौछारों के बीच राहत महसूस करते देखा गया।

 

चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों के लिए स्वच्छ और ठंडे पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की है। बड़े जानवरों के बाड़ों में कूलर लगाए गए हैं ताकि दिन के समय बढ़ते तापमान से उन्हें राहत मिल सके। इसके साथ ही जानवरों के भोजन में भी बदलाव किया गया है। उनके आहार में मौसमी फल, हरी सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं ताकि गर्मी के दौरान उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

 

नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल पार्क के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए जानवरों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में कुल 48 स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो बाड़ों के भीतर फव्वारों की तरह काम करते हैं और लगातार पानी का छिड़काव करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि पक्षियों को सीधे धूप से बचाने के लिए उनके बाड़ों में फूस और सरकंडे की छायादार व्यवस्था की गई है। वहीं शेर और बाघ जैसे बड़े जानवरों के लिए कूलर और पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?