मिर्जापुर में भीषण रेल हादसा: चुनार स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए श्रद्धालु

UP News: कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए आए श्रद्धालु—और पलों में बदल गया सब कुछ दर्द और चीख-पुकार में। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तेज रफ्तार ने ऐसा कोहराम मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया।
News Desk 05 Nov 2025, 12:12 AM 1 min read
मिर्जापुर में भीषण रेल हादसा: चुनार स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए श्रद्धालु


>मिर्जापुर, 5 नवंबर | उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही SDRF और NDRF की टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।


>कैसे हुआ हादसा?


>सूत्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए श्रद्धालु चोपन-चुनार पैसेंजर ट्रेन से उतर रहे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर रुकी थी। भीड़ अधिक होने और जल्द निकलने की कोशिश में कुछ यात्री गलत तरफ उतरकर दूसरी लाइन पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार से कालका-हावड़ा एक्सप्रेस गुजरी और लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे की तीव्रता इतनी भयावह थी कि कई लोगों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।


>हादसे में ज्यादातर महिला श्रद्धालु मारे गए हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:- 


    >
  • सविता (पत्नी राजकुमार)

  • साधना (पुत्री विजय शंकर)

  • शिवकुमारी (पुत्री विजय शंकर)

  • अप्पू देवी (पुत्री श्याम प्रसाद)

  • सुशीला देवी (पत्नी मोतीलाल)


>सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख  “यह अत्यंत दुखद घटना है। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत-बचाव कार्य करे। घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।”


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें