मोदी सरकार के 11 वर्ष: विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वर्णिम युग - सतीश शर्मा

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल की यात्रा की गाथा
News Desk 11 Jun 2025, 08:16 AM 1 min read
मोदी सरकार के 11 वर्ष: विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वर्णिम युग - सतीश शर्मा


>उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह अवधि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज जनविश्वास के प्रतीक बन चुके हैं, जिन्होंने न केवल भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई बल्कि जनता के जीवन में आसान बदलाव लाने वाले ऐतिहासिक निर्णय भी लिए।


>होटल रॉयल रिलाइट में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा को संकल्प, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला कालखंड रहा है। वर्ष 2014 से पहले देश तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति में फंसा हुआ था, जबकि अब “पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस” और जवाबदेही की संस्कृति स्थापित हो चुकी है।


>सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हुआ है और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा को नया स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं, जब ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाइयों से दुनिया ने भारत की शक्ति और संप्रभुता का लोहा माना है।


>उन्होंने बताया कि आज भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति बन रहा है बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। 2014 में जहाँ निर्यात 1,940 करोड़ रुपये था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भी इस काल में नौसेना में शामिल किया गया।


>राज्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति से भारत की अखंडता और एकता को एक नई दिशा मिली है। देश अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।


>उन्होंने जोर देकर कहा कि आज योजनाएं तुष्टिकरण नहीं, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर आधारित हैं, जिससे समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुँच रहा है। नक्सलवाद जैसे आतंरिक खतरे अब अंतिम साँसें गिन रहे हैं।


>इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनसेट: उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन


>राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने विजय उद्यान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें मोदी सरकार की 11 वर्षों की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों को दृश्य माध्यमों के ज़रिए प्रदर्शित किया गया। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें