शिक्षा में नेतृत्व का नवचेतन: BEOs के लिए आवासीय प्रशिक्षण से योगी सरकार का बड़ा कदम

500 खंड शिक्षा अधिकारियों को 5 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण, गुणवत्ता शिक्षा और प्रशासनिक दक्षता पर रहेगा फोकस
News Desk 11 Jun 2025, 08:27 AM 1 min read
शिक्षा में नेतृत्व का नवचेतन: BEOs के लिए आवासीय प्रशिक्षण से योगी सरकार का बड़ा कदम


>उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा में नेतृत्व और नवाचार को मजबूती देने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में मंगलवार से खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण लखनऊ स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में आयोजित किया जा रहा है।


>राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि सोच, दृष्टिकोण और कार्यशैली में सार्थक बदलाव लाना है। इसमें अधिकारियों को रणनीतिक नेतृत्व, डिजिटल दक्षता और शिक्षा संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य: शिक्षा नेतृत्व को नई दिशा देना


>उत्तर प्रदेश की यह पहल राज्य को एजुकेशन गवर्नेंस मॉडल के रूप में उभारने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री के अनुसार, “गुणवत्ता शिक्षा केवल पाठ्यक्रम से नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता और जवाबदेही से संभव है।”

पाँच चरणों में होंगे 500 अधिकारी प्रशिक्षित


>इस प्रशिक्षण को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर चरण में 100 खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया जाएगा:

  • प्रथम चरण: 11-13 जून
  • द्वितीय चरण: 16-18 जून
  • तृतीय चरण: 19-21 जून
  • चतुर्थ चरण: 23-25 जून
  • पंचम चरण: 26-28 जून

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय:

  • निपुण भारत मिशन की रणनीति और क्रियान्वयन
  • ऑपरेशन कायाकल्प
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालन
  • ECCE (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) कार्यक्रम
  • समावेशी शिक्षा और वार्षिक कार्य योजना 2025-26
  • वित्तीय प्रबंधन, जेम पोर्टल से प्रोक्योरमेंट
  • यू-डायस+ डेटा विश्लेषण
  • विभागीय पोर्टल्स और डिजिटल एप्स का प्रशिक्षण
  • शैक्षिक नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास

व्यावहारिक और भागीदारी आधारित प्रशिक्षण

इस आवासीय प्रशिक्षण को केवल व्याख्यान आधारित न रखकर अधिक इंटरएक्टिव और समस्या समाधान पर केंद्रित बनाया गया है। केस स्टडी, ग्रुप डिस्कशन, क्षेत्रीय अनुभव और तकनीकी प्रेजेंटेशन के माध्यम से BEOs को जमीनी स्तर की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?