मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर लखनऊ के गुरुद्वारे में हुई विशेष अरदास, कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष अरदास और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी लखनऊ के आलमबाग गुरुद्वारे में विशेष अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, आलमबाग गुरुद्वारे के अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष अरदास आयोजित की गई। कार्यक्रम में देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

 

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण देशभर में आज विशेष अरदास कर उनकी लंबी उम्र की कामना की जा रही है।

 


राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू

 

इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया गया और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।


 

टैग्स :  मोदी सरकार के 12 साल, आलमबाग गुरुद्वारा, सतनाम सिंह संधू, लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

आरोपी पकडे, चोरी के गहने बरामद, फिर भी नहीं की कार्यवाही - एक हफ्ते बाद एसीपी ने किया हस्तक्षेप तब दर्ज हुई एफआईआर
तीन महीने से ज्यादा जांच नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, सीएम योगी ने तय की जवाबदेही
4399 दिन पूरे कर पीएम मोदी ने बनाया नया इतिहास, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के 8 मंदिरों में हुआ विशेष पूजन, देशभर में हुई प्रार्थना
लखनऊ में चल रहा था फर्जी नोटों का खेल, पुलिस ने लाखों की नकली करेंसी के साथ तीन को दबोचा
बेल्ट, घड़ी और सिक्के तक उतरवाए गए, पुलिस भर्ती परीक्षा में रही कड़ी निगरानी
यूपी में 225 सीटों पर बदल सकते हैं उम्मीदवार? अखिलेश यादव के दावे से बढ़ी राजनीतिक चर्चा
लखनऊ में किशोरी के अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर डाला पानी, परिजनों में रोष
झील में नहाने उतरा मजदूर लापता, किनारे मिले कपड़े और मोबाइल