NESDA Report 2025 ने दिखाई हकीकत, डिजिटल गवर्नेंस में यूपी सबसे आगे

UP News: NESDA Report 2025 ने सबको चौंकाया, उत्तर प्रदेश ने 59 में से 59 अनिवार्य ई-सेवाएं लागू कर डिजिटल गवर्नेंस में नई मिसाल कायम की।
News Desk 31 Dec 2025, 06:42 PM 1 min read
NESDA Report 2025 ने दिखाई हकीकत, डिजिटल गवर्नेंस में यूपी सबसे आगे


>राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन की 2025 रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश की डिजिटल गवर्नेंस में प्रगति का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य ने ई-सेवाओं के विस्तार और अनिवार्य सेवाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित मानकों को पूरा किया है।


>NESDA 2025 के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कुल 23,934 ई-सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश की 929 ई-सेवाएं शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज्य ने 59 में से सभी 59 अनिवार्य ई-सेवाओं को लागू कर दिया है। नागरिक सेवाओं में फेसलेस और समयबद्ध सेवा वितरण की व्यवस्था के तहत प्रमाण पत्र, पेंशन, छात्रवृत्ति, जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।


>रिपोर्ट के अनुसार निवेश मित्र और ई-डिस्ट्रिक्ट जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य की लगभग 88 प्रतिशत ई-सेवाएं एकीकृत पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इससे नागरिकों और निवेशकों को विभिन्न सेवाओं तक एक ही मंच से पहुंच मिल रही है।


>NESDA के आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि नवंबर 2024 में लगभग 800 रही ई-सेवाओं की संख्या नवंबर 2025 तक बढ़कर 929 हो गई। सार्वजनिक शिकायत निवारण से जुड़ी सेवाओं में भी उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शामिल है, जिन्होंने निर्धारित मानकों को पूरा किया है। NESDA 2025 रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में ई-सेवाओं के विस्तार और सेवा वितरण प्रणाली में निरंतर प्रगति दर्ज की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?