>राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अपने कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम (सीबीटीपी) के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विवेचना की बारीकियों और अन्य महत्वपूर्ण दक्षताओं में प्रशिक्षण देने जा रही है।
>एनआईए के विशेषज्ञ प्रशिक्षक अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को विशेष विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनआईए के लखनऊ कार्यालय में 24 और 25 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें लगभग 30 पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे।
>प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी जिलों से यह सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं, ताकि वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें और अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से जांच कार्य कर सकें।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें