मासिक एक्सपायरी के बीच डेरिवेटिव बाजार में पुट राइटर्स की मजबूत पोजिशनिंग ने निफ्टी के लिए 24,000 के स्तर को अहम सपोर्ट बना दिया है। बाजाज ब्रोकिंग की एक्सपायरी। इनसाइट्स रिपोर्ट के अनुसार 24,200 के ऊपर निकलने पर बाजार में शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है, जबकि 24,000 के नीचे फिसलने पर बिकवाली का दबाव तेज हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी फिलहाल 24,000 के ऊपर बना हुआ है, जबकि कॉल राइटर्स की सक्रियता 24,100-24,200 के दायरे में देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी का मैक्स पेन स्तर 24,050 पर है, जिससे संकेत मिलता है कि एक्सपायरी के दौरान इंडेक्स सीमित दायरे में रह सकता है।
एफआईआई और प्रोप ट्रेडर्स की पोजिशनिंग बाजार के प्रति सकारात्मक संकेत दे रही है। दूसरी ओर क्लाइंट्स ने सतर्क रुख अपनाया है। बैंक निफ्टी पर रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडेक्स 55,000 के ऊपर बना रहने पर 55,500-55,800 तक बढ़ सकता है। हालांकि 55,400-55,500 के बीच कॉल राइटिंग तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकती है। बैंक निफ्टी का मैक्स पेन स्तर 55,400 बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंट क्रूड की कीमतों में स्थिरता और रुपये में मजबूती से बाजार धारणा को समर्थन मिला है। सेक्टोरल स्तर पर मेटल और केमिकल शेयरों में मजबूती रही, जबकि हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में दबाव देखा गया।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें