राजभर का बड़ा बयान: अब्बास अंसारी के समर्थन में अड़े, बोले- मऊ सीट सुभासपा की है

News Desk 02 Jun 2025, 12:27 AM 1 min read
राजभर का बड़ा बयान: अब्बास अंसारी के समर्थन में अड़े, बोले- मऊ सीट सुभासपा की है


>लखनऊ में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया। उन्होंने मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अटकलों के बीच स्पष्ट किया कि अगर उपचुनाव होता है, तो यह सीट सुभासपा की है और पार्टी इसी पर चुनाव लड़ेगी।


>राजभर ने कहा, “अब्बास अंसारी हमारी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते थे। अगर उनकी विधायकी रद्द हुई है तो हम उनके साथ हैं। कोर्ट जाने पर भी उनका साथ दूंगा। नियम के अनुसार यह सुभासपा की सीट है, और सुभासपा ही यहां से चुनाव लड़ेगी।”

अखिलेश पर तीखा हमला: “जब सत्ता में थे, तब कुछ नहीं किया”


>राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव आजकल बहुत परेशान हैं। उन्हें फिर से सत्ता चाहिए, लेकिन जब सत्ता में थे तब देश और महापुरुषों की कोई चिंता नहीं थी।”


>जब एक पत्रकार ने पूछा कि अखिलेश महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर सोने की तलवार लगाने की मांग कर रहे हैं, तो राजभर ने व्यंग्य में कहा, “न नौ मन गेहूं होई, न राधा गवने जईहे।” उन्होंने आगे कहा कि केवल बातें करने से इतिहास नहीं संवरता।


>यह खबर भी पड़े: बरसाती मेंढक बनाम विरासत की लड़ाई: चंद्रशेखर के बयान पर मायावती का तीखा पलटवार

10 जून को बहराइच में सुहेलदेव शौर्य दिवस, सीएम योगी होंगे शामिल


>राजभर ने घोषणा की कि 10 जून को बहराइच के सालार गाजी मेले की जगह “सुहेलदेव शौर्य दिवस” मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे। राजभर ने सवाल उठाया कि “जिस भूमि पर महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी को हराया, वहां आज भी उसके नाम पर मेला क्यों लगता है?”

कांग्रेस और सपा पर इतिहास को तोड़-मरोड़ने का आरोप


>राजभर ने कांग्रेस और सपा पर इतिहास के नायकों को छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “महापुरुषों जैसे महाराजा सुहेलदेव, अहिल्याबाई होल्कर और बाबा साहेब आंबेडकर को इन पार्टियों ने कभी महत्व नहीं दिया। आज हम इनके शौर्य को सामने ला रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि “जब भी विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं। यही कांग्रेस की सोच को दर्शाता है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी