डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा: कानून का राज कायम रहेगा

News Desk 02 Jun 2025, 05:23 AM 1 min read
डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा: कानून का राज कायम रहेगा


>उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने लखनऊ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी पुलिस की दिशा और रणनीति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि “प्रदेश में पुलिसिंग का लक्ष्य स्पष्ट है – अपराध पर लगाम, कानून व्यवस्था की मजबूती और जनता का भरोसा।”


>डीजीपी ने दो टूक कहा कि अपराधियों के प्रति पुलिस का रुख कठोर और अडिग रहेगा। उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही और कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम उनके कार्यकाल की प्राथमिकता रहेगी।

डीजीपी द्वारा कही गई प्रमुख बातें:

अपराधियों पर रहेगा शिकंजा, संगठित अपराध पर निर्णायक एक्शन लिया जाएगा।

• महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस, जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी लागू।

• जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

• कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं होगा – हर जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साइबर अपराधों में वृद्धि को देखते हुए विशेष टीमें और तकनीकी ढांचे को सशक्त किया गया है।

• पुलिस बल में कुशल और प्रतिभाशाली कर्मियों की कमी नहीं है।

• पुलिस कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


>डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट किया कि यूपी पुलिस सिर्फ फोर्स नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सुरक्षा का प्रतीक है। आने वाले दिनों में यूपी में पुलिसिंग और मजबूत होगी, जिससे प्रदेश को अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?