>बिहार में लगातार बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है और इसका असर राजधानी पटना में भी देखने को मिला। मीठापुर सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के कारण सड़क अचानक 10 फीट नीचे धंस गई, जिसमें दो गाड़ियां फंस गईं। हादसे की आवाज और सड़क के कंपन से आसपास का इलाका दहशत में आ गया और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
>सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल इलाके को पूरी तरह से घेरकर यातायात रोक दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
>आईएमडी की चेतावनी के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन और भी भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर पश्चिमी चंपारण, कैमूर, गया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई और बांका जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें