सपा निष्काषित विधायक पूजा पाल के बीजेपी में शामिल होने की अटकले हुई तेज

UP Politics: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। BJP में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उपयुक्त समय पर निर्णय लिया जाएगा।
News Desk 04 Dec 2025, 03:27 PM 1 min read
सपा निष्काषित विधायक पूजा पाल के बीजेपी में शामिल होने की अटकले हुई तेज


>समाजवादी पार्टी से निष्कासित चायल विधायक पूजा पाल इन दिनों अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट के बाद उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।


>विधायक पूजा पाल ने प्रयागराज सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम मौर्य उनके लिए अभिभावक समान हैं। उन्होंने बताया कि 2005 में उनके पति और तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में 18 साल बाद न्याय मिलना योगी सरकार के प्रयासों से संभव हुआ, जिसके चलते उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी की थी।


>सपा से निष्कासन के बाद से पूजा पाल BJP कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वह बिहार चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करती रही हैं। BJP में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निर्णय उपयुक्त समय पर लिया जाएगा। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि किस सीट से चुनाव लड़ेंगी, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। राजनीतिक चर्चाओं में माना जा रहा है कि वह अपनी पुरानी सीट प्रयागराज शहर पश्चिमी से चुनाव लड़ सकती हैं। राजू पाल की हत्या के बाद से वह 18 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ती रही हैं और हाल के वर्षों में BJP नेतृत्व के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी