प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोतवाली चिनहट के मल्हौर चौकी अंतर्गत पुरवा गांव में रात लगभग 8:30 बजे के करीब इलाके में दहशत फैल गई जिसकी वजह गोली चलने की आवाज़ बनी स्थानीय लोगो द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर एसीपी विभूति खंड विनय कुमार द्विवेदी चौकी इंचार्ज विकास तिवारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक पुरवा गांव में दो पक्षों का आपसी विवाद इतना तुल पकड़ गया कि नौबत बंदूक से फायर तक आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है एसीपी विभूति खंडे के अनुसार मौके से एक एक स्कूटी को बरामद कर लिया गया है एवं सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं
एसीपी विनय द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें