राम मंदिर चढ़ावा मामले में हजरतगंज थाने पहुंचा सवर्ण मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाने की चेतावनी

चंपत राय समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत; पुलिस ने अधिकारियों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई का दिया आश्वासन।
Bureau 19 Jun 2026, 07:29 PM 1 min read
राम मंदिर चढ़ावा मामले में हजरतगंज थाने पहुंचा सवर्ण मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाने की चेतावनी

 

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद के मामले में रविवार को नया घटनाक्रम सामने आया। सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। संगठन की ओर से दी गई शिकायत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव, टिन्नू यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

 

सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजरतगंज थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित तहरीर सौंपी। संगठन की ओर से आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह खबर भी पढ़े - '4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल

 

तहरीर देने पहुंचे सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अधिवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह ने भी संगठन की ओर से मामले को आगे तक ले जाने की बात कही।

 

 

मामले में पुलिस की ओर से तत्काल मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया गया है कि संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह खबर भी पढ़े - दुबई पहुंचने से पहले खुल गई सच्चाई, फर्जी वीजा-टिकट के सहारे युवकों से ₹1.10 लाख की ठगी

 

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद को लेकर हाल के दिनों में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हुई है। इसी क्रम में सवर्ण मोर्चा की ओर से लखनऊ में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?