Hero की नई 125cc बाइक लॉन्च, कंपनी ने पुराने मॉडल से 20 किमी ज्यादा माइलेज का किया दावा

अम्बेडकरनगर में सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 का शुभारंभ, कंपनी ने बेहतर माइलेज और आरामदायक राइडिंग अनुभव पर दिया जोर।

 

अम्बेडकरनगर के अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित जय हीरो मीरानपुर शोरूम में हीरो मोटोकॉर्प की नई 125 सीसी बाइक सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान शोरूम के एमडी रविभद्र सिंह के पुत्र आर्यभद्र सिंह ने फीता काटकर और बाइक का अनावरण कर इसकी शुरुआत की।

 

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 की विशेषताओं की जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस मॉडल में पहले की तुलना में इंजन की आवाज काफी कम की गई है, जिससे राइडिंग का अनुभव अधिक आरामदायक होगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह बाइक पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 20 किलोमीटर अधिक माइलेज देने में सक्षम है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर ईंधन दक्षता का लाभ मिल सकता है।

 

यह खबर भी पढ़े - दो साल तक नहीं मिला एक भी परीक्षार्थी, अम्बेडकरनगर के 9 स्कूलों की मान्यता समाप्त

 

नई बाइक के शुभारंभ के दौरान शोरूम परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मैनेजर शशिधर तिवारी, अविनाश यादव, नेटवर्क मैनेजर, मनीष पांडेय, अमित सिंह, महेश पांडेय, गोविंद, अभिषेक सिंह और अखिल पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

125 सीसी सेगमेंट में सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 के लॉन्च के साथ ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला है। कंपनी ने इस मॉडल में माइलेज और आरामदायक राइडिंग अनुभव को प्रमुखता दी है।

 


 

टैग्स :  Hero Super Splendor XTEC 2.0, Hero Bike Launch, 125cc Bike, Super Splendor Mileage, Hero MotoCorp, Ambedkar Nagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन
योग से शुरू हुई दिन की नई ऊर्जा, विदुषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
योग दिवस पर अम्बेडकरनगर में एक साथ जुटे छात्र, अधिकारी और नागरिक, दिया स्वास्थ्य का संदेश
ससुराल जा रहे परिवार को बदमाशों ने घेरा, विरोध करने पर युवक को पीटा और लूटी चैन
फूलों की होली, मलखंभ और लोक नृत्य से सजा अंबेडकरनगर, योग महोत्सव का भव्य आगाज
कलेक्ट्रेट में दिखी अनोखी तस्वीर, डीएम ईशा प्रिया ने खुद संभाली सफाई की कमान
वीआईपी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे पुलिसकर्मी की मौत
मुर्गी फार्म के पास युवक को मारी गोली, पुराने विवाद का मामला सामने आया