फर्जी एडमिशन और सरकारी जमीन पर कब्जा - रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर हुआ मुकदमा दर्ज

तीन साल तक बिना मान्यता के दाखिले, छात्रों से वसूली गई मोटी फीस… और ऊपर से सरकारी जमीन पर कब्जा। रामस्वरूप यूनिवर्सिटी का यह खेल अब उजागर हो चुका है, सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
News Desk 04 Sep 2025, 07:01 AM 1 min read
फर्जी एडमिशन और सरकारी जमीन पर कब्जा - रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर हुआ मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। देवा-चिनहट रोड स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी पर आखिरकार शासन का शिकंजा कस गया है। तीन साल से बिना मान्यता के विधि पाठ्यक्रम में दाखिला देने और लाठीचार्ज प्रकरण की जांच के बाद, देर रात विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश कुमार की तहरीर पर की गई।

जांच में सामने आया कि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 में बिना मान्यता छात्रों को दाखिला देकर न केवल परीक्षाएं कराईं बल्कि मौजूदा सत्र 2025-26 में भी प्रवेश लेना शुरू कर दिया। इसे सरकार ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 व नियमावली 2021 का खुला उल्लंघन माना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी गरमाया

मामला यहीं खत्म नहीं होता। विश्वविद्यालय परिसर में सरकार की ऊसर-बंजर जमीन पर अवैध कब्जे का विवाद भी गहराता जा रहा है। तहसीलदार नवाबगंज की अदालत ने बीते माह विश्वविद्यालय प्रबंधन पर 27 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना ठोंकते हुए जमीन को 30 दिन के भीतर खाली कराने का आदेश दिया था।

तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, यह जमीन कई गाटों में बंटी हुई है और वर्ष 2021 से इस पर अतिक्रमण संबंधी वाद चल रहा था। यदि निर्धारित अवधि में जमीन खाली नहीं कराई गई तो प्रशासन नियमानुसार बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।

इस तरह, एक ओर फर्जी दाखिले और मान्यता का विवाद विश्वविद्यालय की साख पर सवाल खड़े कर रहा है, तो दूसरी ओर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला इसे और गंभीर कानूनी जटिलताओं में घेर रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें