लखनऊ में साई बाजार वेलफेयर सोसाइटी का शांतिपूर्ण चुनाव हुआ सम्पन्न

Lucknow News: साई बाजार वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव आज चिनहट लखनऊ में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों के संरक्षण और सोसाइटी के विकास का संकल्प लिया।
News Desk 07 Sep 2025, 07:53 AM 1 min read
लखनऊ में साई बाजार वेलफेयर सोसाइटी का शांतिपूर्ण चुनाव हुआ सम्पन्न


>लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आज साई बाजार वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव शांतिपूर्ण रूप में संपन्न हुआ। इस चुनाव का मतदान दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव स्थल साई मार्केट, पेट्रोल पंप के पास बाई क्राउन मॉल पर निर्धारित किया गया था। पूरे मतदान प्रक्रिया में चिनहट पुलिस भी उपस्थित रही, जिससे पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।


>चुनाव में निर्वाचित हुए नए पदाधिकारी –


    >
  • अध्यक्ष – मानवेन्द्र सिंह बघेल
  • सचिव – मो. हारून
  • कोषाध्यक्ष – शिवम टंडन
  • उपाध्यक्ष – राहुल सिंह


>नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी वादा किया कि सोसाइटी के विकास, व्यापारियों के हितों की रक्षा और पारदर्शिता के सिद्धांत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मानवेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि आगामी कार्यकाल में सदस्य सहभागिता बढ़ाकर सामूहिक प्रगति पर ध्यान दिया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?