उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में भारतीय बहुजन संघ एवं हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन के प्रतीक के रूप में लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगाए गए। यह पोस्टर सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मोहम्मद साद की ओर से लगाए गए। पोस्टर के माध्यम से समाजवादी पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रचारित पीडीए फॉर्मूले से प्रभावित हैं। इसी कारण उन्होंने पार्टी के साथ खड़े होने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधियों के अनुसार, पीडीए की अवधारणा सामाजिक समूहों की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने पर आधारित है।
मोहम्मद साद सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता
भारतीय बहुजन संघ एवं हिंदू मुस्लिम एकता मंच की ओर से कहा गया कि संगठन आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ समर्थन दे रहा है। संगठनों का कहना है कि वे विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संवाद और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कार्य करेंगे।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर ने राजनीतिक हलकों का ध्यान आकर्षित किया। पोस्टर के जरिए समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति समर्थन का संदेश दिया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि सामाजिक न्याय, भाईचारा और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह समर्थन दिया जा रहा है।
सीतापुर के बिसवां क्षेत्र से जुड़े सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मोहम्मद साद ने भी समाजवादी पार्टी के समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि संगठन के लोग PDA फॉर्मूले से प्रभावित हैं और इसी सोच के साथ समर्थन का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें