सपा सांसद जावेद अली खान ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

संभल से सपा सांसद जावेद अली खान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मांतरण और पलायन की थ्योरी गढ़कर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कराया जा रहा है।
News Desk 30 Aug 2025, 12:51 AM 1 min read
सपा सांसद जावेद अली खान ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप


>समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संभल को जानबूझकर धर्मांतरण और पलायन के नाम पर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का मकसद प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण को हवा देना है, ताकि चुनावी फायदा उठाया जा सके।


>सांसद जावेद अली खान ने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार संभल के प्रति द्वेषपूर्ण रवैया अपनाती है क्योंकि यहां हर चुनाव में उसकी हार का अंतर बढ़ता चला गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आंकड़े साझा करते हुए बताया कि धर्मांतरण या पलायन जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि बेहतर शिक्षा और रोजगार की चाहत में मुस्लिम परिवार गांवों से शहर की ओर आए हैं।


>उन्होंने 1951 और 2011 की जनगणना के आंकड़े साझा किए। 1951 में संभल नगरीय क्षेत्र की आबादी 61,568 थी, जिसमें मुस्लिमों की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत और हिंदुओं की 29 प्रतिशत थी। वहीं, 2011 में आबादी 2,20,813 पहुंच गई, जिसमें मुस्लिम 78 प्रतिशत और हिंदू 22 प्रतिशत रहे। सांसद ने कहा कि मुस्लिम आबादी में सात प्रतिशत वृद्धि का कारण न तो धर्मांतरण है और न ही पलायन, बल्कि गांवों से शिक्षा व रोजगार के अवसर तलाशते हुए परिवारों का शहर की ओर आना है।


>उन्होंने यह भी कहा कि 1986 में नगरपालिका क्षेत्र का परिसीमन हुआ था, जिसमें कई ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया, जिससे मुस्लिम आबादी का प्रतिशत बढ़ा। सांसद ने दोहराया कि भाजपा तथ्य छुपाकर सिर्फ नफरत फैलाने और चुनावी राजनीति साधने का प्रयास कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी