वैलेंटाइन डे पर हुई शादी का चार महीने में दर्दनाक अंत, पति ने अचानक घर लाए चार बच्चे, विरोध करने पर पत्नी की हत्या

फरवरी में हुई शादी, पति ने छिपाई पहली शादी; चार बच्चों को घर लाने के विवाद में पत्नी की हत्या

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई शादी का अंत एक सनसनीखेज हत्या के मामले के रूप में सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी की थी। बाद में जब वह चार बच्चों को घर लेकर आया और पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 35 वर्षीय राजदा के रूप में हुई है। वह गौतमपुरी इलाके में अपने पति दाउद के साथ रहती थीं। परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर रहते हैं। मृतका के रिश्तेदार रिजवान ने बताया कि 14 फरवरी को राजदा की शादी दाउद से कराई गई थी। शादी के समय दाउद ने यह जानकारी नहीं दी थी कि वह पहले से शादीशुदा है। करीब एक सप्ताह पहले वह एक युवक, एक किशोर और दो किशोरियों को घर लेकर आया। उसने बताया कि ये चारों उसके बच्चे हैं।

 

रिश्तेदारों के अनुसार, बच्चों के घर आने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद परिवार के लोग दाउद से बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान उसने स्वीकार किया कि उसकी पहली पत्नी गोवा में रहती है और दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी की थी।

 

परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम को दाउद ने अपने बच्चों को उनकी दादी के घर भेज दिया था। गुरुवार सुबह आरोपी की बहन ने फोन कर परिवार को घटना की जानकारी दी। जब राजदा के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो वह घर के फर्श पर खून से लथपथ पड़ी मिलीं।

 

परिवार का आरोप है कि दाउद शराब पीने के बाद अक्सर राजदा के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच बैठकर समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन रिश्ते को बचाने की कोशिश में पुलिस में शिकायत नहीं की गई।

 

सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


 

टैग्स :  सीलमपुर, हत्या, दिल्ली

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना था', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किस पर लगाया आरोप?
70 लाख पौधे, 100 ऑक्सीजन पार्क और 185 एकड़ ग्रीन जोन, दिल्ली के लिए नई पर्यावरण योजना
महिला की मौत वाले हर्ष फायरिंग केस में भाजपा विधायक दोषी, कोर्ट ने भेजा हिरासत में
DA बढ़ा, प्रमोशन नियम बदले; असम कैबिनेट के फैसलों से कर्मचारियों को राहत
33 साल तक फरार रहा हत्या और तांबा लूटकांड का आरोपी, एक मोबाइल नंबर से खुला राज
सिर्फ पानी की भाप छोड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जल्द शुरू होगा संचालन
बेसमेंट से उठीं लपटें और पांचवीं मंजिल तक पहुंची आग, मालवीय नगर हादसे में 21 मौतें
मालवीय नगर हादसा: विदेशी मरीजों के ठहरने वाली इमारत में आग, बचने को खिड़कियों से कूदे लोग
फायर NOC नहीं, 24 कमरे संचालित - दिल्ली होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत