सेवा पखवाड़ा: सरकार की उपलब्धियों की झलक

Barabanki News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के सामने रखा गया। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे विकास और सेवा भाव का प्रतीक बताया।
News Desk 18 Sep 2025, 05:45 AM 1 min read
सेवा पखवाड़ा: सरकार की उपलब्धियों की झलक


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम चल रहे हैं। नगर पालिका नवाबगंज परिषद में बृहस्पतिवार को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आम जनता ने गहरी रुचि दिखाई।


>प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पित विकास और सेवा भाव का प्रतीक है। इस दौरान उनके साथ हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य और एडीएम न्यायिक मौजूद रहे।


>कार्यक्रम के दौरान एडीएम न्यायिक ने राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक भेंट की। प्रदर्शनी में प्रदर्शित योजनाओं और उपलब्धियों के जरिए जनता को बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकार किस तरह जनकल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें