नई सरकार का नया चेहरा, कौन हैं श्रेयसी सिंह और क्यों हैं चर्चा में?

Bihar News: बिहार की राजनीति में इस बार एक नया युवा चेहरा उभरा है, जिसने खेल की दुनिया में भारत को गौरवान्वित करने के बाद अब सत्ता के केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह का नीतीश कैबिनेट में शामिल होना राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा और नए नेतृत्व की उम्मीदों को जन्म देता है।
News Desk 20 Nov 2025, 01:52 PM 1 min read
नई सरकार का नया चेहरा, कौन हैं श्रेयसी सिंह और क्यों हैं चर्चा में?


>बिहार की राजनीति में एक बार फिर युवा चेहरों का उदय हुआ है और इस उभार में सबसे प्रमुख नाम है बीजेपी विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ श्रेयसी सिंह, गिद्धौर जमुई से आने वाली 34 वर्षीय श्रेयसी ने न सिर्फ राजनीति में अपनी जगह मजबूत की है, बल्कि खेल जगत में भी भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। 20 नवंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में श्रेयसी सिंह को नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यह क्षण उनके राजनीतिक करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।


>श्रेयसी सिंह संपन्न और प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आती हैं।


    >
  • पिता दिग्विजय सिंह -- बिहार के कद्दावर नेता, केंद्र सरकार में मंत्री

  • मां पुतुल देवी -- पूर्व सांसद


>राजनीति उनके लिए नया क्षेत्र नहीं था, लेकिन इसे अपनाने का निर्णय उनका अपना था। 2020 में बीजेपी में शामिल होकर उन्होंने राजनीति में औपचारिक कदम रखा और उसी वर्ष पार्टी ने उन्हें जमुई विधानसभा सीट से टिकट देकर बड़ा मौका दिया।


>2025 बिहार विधानसभा चुनाव में श्रेयसी सिंह ने रिकॉर्ड बहुमत के साथ अपनी जीत दोहराई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के मो. शमशाद आलम को 54,498 वोटों से हराया। 2020 के चुनाव में भी उन्होंने आरजेडी के विजय प्रकाश को 41,049 वोटों से हराकर विधानसभा की सीढ़ी चढ़ी थी। इस बार जीत के साथ उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है और अब सबकी नजर इस पर है कि उन्हें कौन सा विभाग मिलता है और वे मंत्री के रूप में कैसा प्रदर्शन करती हैं।


>श्रेयसी सिंह की पहचान सिर्फ एक राजनेता तक सीमित नहीं है। वह भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनुभवी निशानेबाज़ हैं, जो विशेष रूप से डबल ट्रैप स्पर्धा में खेलती हैं।
उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ:


    >
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: गोल्ड मेडल

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2014: सिल्वर मेडल


>खेल में अनुशासन, लक्ष्य पर फोकस और दृढ़ता का ये गुण अब उनकी राजनीति में भी साफ़ दिखाई दे रहे हैं। नीतीश कैबिनेट में एंट्री मिलने के बाद श्रेयसी सिंह से जनता की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। युवा, शिक्षित, स्पोर्ट्स बैकग्राउंड और मजबूत राजनीतिक विरासत ये सभी तत्व उन्हें नई पीढ़ी का एक सशक्त प्रतिनिधि बनाते हैं। देखना यह होगा कि आने वाले समय में वे अपने विभाग में कैसा नवाचार और प्रशासनिक कुशलता दिखाती हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल