श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर श्रद्धालुओं की भगदड़ से हुई कई मौत, सीएम नायडू बोले – बेहद दुखद

Andhra Pradesh: भक्ति का सैलाब कब मौत की भीड़ में बदल गया, किसी को पता ही नहीं चला... आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं के लिए विनाश का दिन बन गया।
News Desk 01 Nov 2025, 02:32 AM 1 min read
श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर श्रद्धालुओं की भगदड़ से हुई कई मौत, सीएम नायडू बोले – बेहद दुखद


>आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एकादशी के अवसर पर श्रद्धा का पर्व मातम में बदल गया। काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।


>कार्तिक मास की एकादशी पर हजारों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन नियंत्रण खो बैठे। अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे मौके पर ही कई की जान चली गई।


>हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।


>


>


>


>आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक है। मैं दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।”


>सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।


>राज्य के कृषि मंत्री के. अचन्नायडू तुरंत मंदिर स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देगी और घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी।


>आंध्र प्रदेश CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हादसा एकादशी पर भारी भीड़ के कारण हुआ। पुलिस और प्रशासन लगातार मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत