पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पीए की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार को घेरा है।
#WATCH | Lucknow: On the murder of Suvendu Adhikari's PA Chandranath, UP government minister Omprakash Rajbhar says, "This is a tragic incident. The people of Bengal had given a two-thirds majority to the BJP to end the dictatorship that Bengal was known for. There, the morale of… pic.twitter.com/XUH7tbCCtn
— ANI (@ANI) May 7, 2026
ओपी राजभर ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन इसलिए मिला है ताकि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और अपराध पर नियंत्रण लगाया जा सके। राजभर ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। बंगाल की जनता ने भाजपा को दो-तिहाई बहुमत इसलिए दिया था ताकि बंगाल में व्याप्त तानाशाही का अंत हो सके। वहां के लोगों का मनोबल ऊंचा है, लेकिन सरकार बनने और कानून व्यवस्था स्थापित होने के बाद इन पर लगाम कसी जाएगी।”
उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले यूपी की स्थिति भी अलग नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया गया। राजभर ने कहा, “जैसे उत्तर प्रदेश में स्थिति थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उसे सुधारा, उसी तरह वहां सरकार बनने के बाद अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।”
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें