लखनऊ से शुरू हुआ टाटा पावर का ‘घर-घर सोलर अभियान’, तीन साल में 3 लाख रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा हब बनाने की दिशा में पहल, 1000 मेगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य; उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी और आसान फाइनेंसिंग।
Bureau 29 May 2026, 11:13 PM 1 min read
लखनऊ से शुरू हुआ टाटा पावर का ‘घर-घर सोलर अभियान’, तीन साल में 3 लाख रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य

 

उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने लखनऊ में अपने ‘घर-घर सोलर अभियान’ की शुरुआत की। जिसके तहत रूफटॉप सोलर को आम लोगों तक पहुंचाना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को लोगो के जीवन में बढ़ावा देने की कोशिश है।

 

कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि अगले तीन वर्षों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में तीन लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन करने और 1000 मेगावाट पीक सौर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे व्यवसायों और अन्य वर्गों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।

 

कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि 1 किलोवाट से 5 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और आसान फाइनेंसिंग विकल्पों के जरिए उपभोक्ताओं को सस्ती तथा भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

 


बाइट: डॉ. प्रवीर सिन्हा, सीईओ

 

कंपनी के अनुसार, उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। इससे सौर ऊर्जा अपनाने की लागत कम होगी और अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रदर्शन मानकों पर बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर विशेष सराहना प्राप्त की।

 

कंपनी का कहना है कि ‘घर-घर सोलर अभियान’ शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने की रफ्तार को बढ़ाएगा। साथ ही यह बढ़ती बिजली जरूरतों को कम खर्च में पूरा करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।  

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?