दूध उत्पादन बढ़ाने को लेकर योगी सरकार ने लिया ऐतिहासिक कदम

Agriculture News: उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार ने एक और पहल की है। रबी सीजन में हरा चारा उगाने के लिए अब दो दुधारू पशु पालने वालों को बिना कीमत बरसीम बीज की मिनीकिट मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। रबी सीजन में प्रदेश के योग्य पशुपालकों को बिना किसी शुल्क के बरसीम चारे के मिनीकिट दिए जाएंगे, ताकि दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा उगाया जा सके और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हो।

पशुपालन विभाग ने 24,896 मिनीकिट वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक लाभार्थी को 0.25 एकड़ में बोआई हेतु 25 किलो प्रमाणित बरसीम बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कुल 622.40 क्विंटल बीज नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

यह सुविधा सिर्फ उन पशुपालकों को मिलेगी जिनके पास कम से कम दो दुधारू पशु, सिंचाई युक्त स्वयं की भूमि और 0.1 से 0.5 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि हो।

योजना के तहत निम्नलिखित को प्राथमिकता दी जाएगी:-

  • लघु एवं सीमांत किसान
  • अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालक

  • महिला लाभार्थी

  • दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सदस्य

  • गो-आश्रय स्थलों की सिंचित भूमि

महत्वपूर्ण है कि पहले से लाभ ले चुके व्यक्तियों को दोबारा लाभ नहीं मिलेगा। योजना पर कुल ₹1.49 करोड़ खर्च किए जाएंगे। लाभार्थी चयन मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया जाएगा। पशुपालन निदेशक योगेंद्र पवार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मंडलवार बीज वितरण लक्ष्य (संक्षेप में)

मंडल लक्ष्य (मिनीकिट)
मेरठ 3876
सहारनपुर 3300
लखनऊ 2000
वाराणसी 820
कानपुर 1480
बरेली 1720
अयोध्या 1230
मुरादाबाद 2770
आगरा 2090
अन्य शेष मंडलों में वितरण

 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें