होम गार्ड परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में सरकार, CM योगी करेंगे हाई-लेवल समीक्षा

25-27 अप्रैल की परीक्षा को लेकर सुरक्षा, निगरानी और नकल रोकने पर रहेगा फोकस
Bureau 22 Apr 2026, 07:52 PM 1 min read
होम गार्ड परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में सरकार, CM योगी करेंगे हाई-लेवल समीक्षा

उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष जोर रहेगा।

 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के सभी अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी/डीआईजी रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों से परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया जाएगा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

 

प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जानी है। परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। संवेदनशील जिलों और परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

 

राज्य सरकार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर जोर दे रही है। नकल, पेपर लीक या किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ शामिल होने और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने रोपवे परियोजना और गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?