यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले - जाने पूरी लिस्ट

लखनऊ से लेकर एटा, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर तक बदलाव; कई नए एसपी-एसएसपी की तैनाती
Bureau 30 Mar 2026, 07:45 PM 1 min read
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले - जाने पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जिसे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

जारी आदेश के अनुसार चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजेश द्विवेदी को पीएसी अलीगढ़ का सेनानायक बनाया गया है। प्रबल प्रताप सिंह को एसपी क्राइम मुख्यालय और विद्यासागर मिश्रा को पीएसी सीतापुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

 

मैदान स्तर पर कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। आदित्य लांग्हे को एसपी फिरोजाबाद, ईला मारन को एसएसपी एटा और सौरभ दीक्षित को एसपी शाहजहांपुर बनाया गया है। वहीं सोमेंद्र मीणा को रामपुर, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच और लाखन सिंह यादव को अमरोहा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा विनय सिंह को जालौन, शशांक सिंह को महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज और आकाश पटेल को चंदौली का एसपी बनाया गया है। सत्य नारायण प्रजापति को कौशांबी और मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कमिश्नरेट प्रणाली के तहत डॉ. दीक्षा शर्मा को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है। वहीं आदित्य बंसल को एसपी सिटी अलीगढ़ और अमृत जैन को एसपी सिटी मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

पीएसी और अन्य इकाइयों में भी बदलाव करते हुए निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद, रामनयन सिंह को नोएडा और राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ में सेनानायक पद पर तैनात किया गया है।

 

क्र. अधिकारी का नाम व बैच कहां से कहां को
1 श्री चन्द्र प्रकाश (IPS-2004) आईजी, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ आईजी, सुरक्षा, लखनऊ
2 श्री राजेश द्विवेदी (IPS-2013) एसपी, शाहजहांपुर सेनानायक, 38वीं वाहिनी PAC, अलीगढ़
3 श्री श्याम नारायण सिंह (IPS-2013) एसएसपी, एटा सेनानायक, SDRF, लखनऊ
4 श्री प्रबल प्रताप सिंह (IPS-2014) एसपी, महोबा एसपी, अपराध मुख्यालय, लखनऊ
5 श्री विद्यसागर मिश्र (IPS-2015) एसपी, रामपुर सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर
6 श्री राजेश कुमार-II (IPS-2015) एसपी, कौशांबी सेनानायक, 44वीं वाहिनी PAC, मेरठ
7 श्री आदित्य लांघे (IPS-2016) एसपी, चंदौली एसपी, फिरोजाबाद
8 श्री अमित कुमार आनंद (IPS-2016) एसपी, अमरोहा डीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
9 श्री इलामारन जी (IPS-2016) एसपी, मऊ एसएसपी, एटा
10 डॉ. दुर्गेश कुमार (IPS-2016) एसपी, जालौन सेनानायक, 06वीं वाहिनी SSF, अयोध्या
11 श्री राम नयन सिंह (IPS-2016) एसपी, बहराइच सेनानायक, 49वीं वाहिनी PAC, गौतमबुद्धनगर
12 श्री सौरभ दीक्षित (IPS-2017) एसपी, फिरोजाबाद एसपी, शाहजहांपुर
13 श्री सोमेंद्र मीणा (IPS-2017) एसपी, महाराजगंज एसपी, रामपुर
14 डॉ. दीक्षा शर्मा (IPS-2017) एसपी, हमीरपुर डीसीपी, लखनऊ
15 श्री निपुण अग्रवाल (IPS-2017) डीसीपी, लखनऊ सेनानायक, 09वीं वाहिनी PAC, मुरादाबाद
16 श्री कमलेश बहादुर (IPS-2017) सेनानायक, 49वीं वाहिनी PAC एसपी, मऊ
17 श्री विश्वजीत श्रीवास्तव (IPS-2017) डीसीपी, लखनऊ एसपी, बहराइच
18 श्री लाखन सिंह यादव (IPS-2018) सेनानायक, 38वीं वाहिनी PAC एसपी, अमरोहा
19 श्री विनय कुमार सिंह (IPS-2018) एसपी, ATS लखनऊ एसपी, जालौन
20 श्री शशांक सिंह (IPS-2019) डीसीपी, लखनऊ एसपी, महोबा
21 श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS-2019) डीसीपी, गौतमबुद्धनगर एसपी, महाराजगंज
22 श्री आकाश पटेल (IPS-2019) अपर डीसीपी, वाराणसी एसपी, चंदौली
23 श्री सत्यनारायण प्रजापत (IPS-2019) एसपी नगर, मुजफ्फरनगर एसपी, कौशांबी
24 श्री मृगांक शेखर पाठक (IPS-2019) एसपी नगर, अलीगढ़ एसपी, हमीरपुर
25 श्री आदित्य बंसल (IPS-2020) एसपी ग्रामीण, मुजफ्फरनगर एसपी नगर, अलीगढ़
26 श्री अमृत जैन (IPS-2021) एसपी ग्रामीण, अलीगढ़ एसपी नगर, मुजफ्फरनगर
27 श्री महादिक अक्षय संजय (IPS-2022) सहायक पुलिस आयुक्त, आगरा एसपी ग्रामीण, मुजफ्फरनगर
← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?