यूपी में 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए 30 लाख उम्मीदवारों की दौड़, परीक्षा की तारीखें घोषित

8, 9 और 10 जून को होगी लिखित परीक्षा, परीक्षा से तीन दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे प्रवेश पत्र
Bureau 01 Jun 2026, 06:09 PM 1 min read
यूपी में 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए 30 लाख उम्मीदवारों की दौड़, परीक्षा की तारीखें घोषित

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रदेश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे।

 

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 8 और 9 जून को राज्य के सभी जिलों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र, परीक्षा जिला और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

भर्ती बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अभ्यर्थियों से आधार आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने का भी अनुरोध किया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपना आधार कार्ड अनलॉक रखने की सलाह दी गई है, जिससे सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए। गौरतलब है कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष श्रेणी के कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन के चलते यह राज्य की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो गई है।

 

भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के सत्यापन से संबंधित आवश्यक तैयारियां भी जारी हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?