यूपी शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: प्रताप सिंह बघेल को मिली माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड सभापति की जिम्मेदारी

डॉ. महेंद्र देव के कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने जारी किया आदेश, अनिल भूषण चतुर्वेदी बने बेसिक शिक्षा निदेशक।
Bureau 01 Jun 2026, 06:27 PM 1 min read
यूपी शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: प्रताप सिंह बघेल को मिली माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड सभापति की जिम्मेदारी

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए अपर शिक्षा निदेशक स्तर के दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन के आदेश के अनुसार प्रताप सिंह बघेल को प्रभारी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) नियुक्त किया गया है।

 

यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव का 31 मई को अंतिम कार्य दिवस था। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद नए दायित्वों का आवंटन किया गया है।

 

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब तक प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पद पर कार्यरत प्रताप सिंह बघेल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का संचालन प्रयागराज और लखनऊ से किया जाता है तथा इसके तहत राज्य की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े विभिन्न कार्य संपादित किए जाते हैं।

 

प्रताप सिंह बघेल को नया दायित्व सौंपने संबंधी आदेश सोमवार को विशेष सचिव, शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा जारी किया गया। आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रभारी निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा के पद पर कार्यरत थे। नई नियुक्ति के बाद वह राज्य की बेसिक शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन में दोनों अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी शैक्षिक सत्र और विभागीय कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?