यूपी में मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 14.15 करोड़ रुपये की मिली सहायता

Lucknow News: यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को कुल 14.15 करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
News Desk 12 Dec 2025, 09:26 PM 1 min read
यूपी में मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 14.15 करोड़ रुपये की मिली सहायता


>उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को विभिन्न जनपदों में आकस्मिक दुर्घटनाओं में मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत कुल 14 करोड़ 15 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। यह राशि बैंक ऑफ बड़ौदा से हुए एमओयू के तहत स्वीकृत की गई है।


>अधिकारियों के अनुसार निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप, प्रयागराज में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में 12 जुलाई 2025 को मृत हुए थे। उनके परिजनों को 2 करोड़ 12 हजार 500 रुपये का चेक दिया गया। उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद गोंड, महराजगंज, इलाज के दौरान 1 अप्रैल 2025 को मृत्यु होने पर उनके परिवार को 1 करोड़ 70 लाख रुपये की सहायता दी गई।


>उपनिरीक्षक मंजीत सिंह, अमेठी, की 20 जून 2025 को बस की टक्कर में मृत्यु हो गई, जिनके परिजनों को 1 करोड़ 70 लाख रुपये मिले। उपनिरीक्षक मोहित कुमार, शाहजहाँपुर, की 1 फरवरी 2025 को दुर्घटना में मृत्यु हुई, उनके परिजनों को भी 1 करोड़ 70 लाख रुपये प्रदान किए गए। मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह, फतेहपुर, के परिजनों को 1 करोड़ 85 लाख रुपये तथा मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, गाजियाबाद, को 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।   आरक्षी वीर बहादुर, चंदौली, और आरक्षी राज गुप्ता, सिद्धार्थनगर, के परिजनों को क्रमशः 1 करोड़ 70 लाख और 1 करोड़ 80 लाख रुपये दिए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?