Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: संविधान दिवस पर सजेगा सियासी मंच, चंद्रशेखर-ओवैसी की महारैली तो अखिलेश जारी करेंगे घोषणा पत्र

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 26 नवंबर को लखनऊ में सियासी हलचल तेज होगी। चंद्रशेखर-ओवैसी की महारैली, अखिलेश यादव का PDA घोषणा पत्र और खरगे का संविधान रक्षा मार्च चर्चा में रहेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
12:25 PM
1 min read
UP Politics: संविधान दिवस पर सजेगा सियासी मंच, चंद्रशेखर-ओवैसी की महारैली तो अखिलेश जारी करेंगे घोषणा पत्र
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
26 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में जुटेंगे चंद्रशेखर और ओवैसी
कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च
2027 चुनाव से पहले विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
अखिलेश यादव जारी करेंगे 'जन-मन का मैनिफेस्टो'

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में तीन बड़े राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रमाबाई अंबेडकर मैदान में संयुक्त महारैली करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर पीडीए घोषणा पत्र जारी होगा। वहीं कांग्रेस प्रदेशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इन कार्यक्रमों को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

संविधान दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी एक मंच पर दिखेंगे। आयोजकों का दावा है कि रैली में लगभग दस लाख लोग पहुंचेंगे। महारैली के दौरान संविधान की रक्षा, बहुजन अधिकार, सामाजिक न्याय, आरक्षण, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

दूसरी ओर 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में पीडीए घोषणा पत्र लॉन्च करेंगे। सपा ने घोषणा पत्र का ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सत्ताईस का संकल्प पीडीए का प्रणपत्र का नारा भी जोड़ा गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार हो रहे घोषणा पत्र में संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 

संविधान दिवस के अवसर 26 नवंबर को कांग्रेस भी लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इस संविधान रक्षा मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मार्च शुरू होगा। इसके बाद कांग्रेस का मार्च एनेक्सी होते हुए हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा, जहां पुष्पांजलि देने के साथ इसका समापन होगा। मार्च में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सांसद तनुज पुनिया और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत राज्य के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

Explore Related Topics

UP Politics 2026 Chandrashekhar Azad Asaduddin Owaisi

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News