166 दिन बाद यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी

13.39 करोड़ पहुंचे मतदाता, 84 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी।
Bureau 10 Apr 2026, 07:58 PM 1 min read
166 दिन बाद यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी

उत्तर प्रदेश में एसएआर-2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान 166 दिनों तक चला, जिसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों में व्यापक स्तर पर मतदाता सूची का अपडेशन किया गया।

 

6 जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में जहां 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज थे, वहीं अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई। इस तरह कुल 84.28 लाख मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। इस सूचि में जेंडर रेश्यो में भी सुधार हुआ है। एक और जहाँ पुरुष मतदाता 7.30 करोड़ और महिला मतदाता 6.09 करोड़ दर्ज किए गए हैं, वही जेंडर रेशियो 824 से बढ़कर 834 हो गया।

 

एसएआर में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़ा 3.33 लाख से बढ़कर 17.63 लाख हो गया, जो नए मतदाताओं के जुड़ाव को दर्शाता है।

 

एसएआर-2026 अभियान के दौरान 1.77 लाख से अधिक बीएलओ और 12,758 सहायक एइआरओ की तैनाती की गई। इसके अलावा 2.22 करोड़ मामलों में तार्किक विसंगतियों की पहचान की गई, जबकि 1.04 करोड़ मतदाताओं ने अपना विवरण मिलान नहीं कराया।

 

अभियान के दौरान प्राप्त 1.08 लाख शिकायतों में से 99.8% का निस्तारण किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस और सुनवाई के सूची से नहीं हटाया गया, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

 

प्रयागराज में सर्वाधिक 3.29 लाख नए मतदाता जुड़े। इसके अलावा लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर भी शीर्ष पांच जिलों में शामिल रहे।

SIR-2026 की 15 बड़ी बातें: -

  • 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला 166 दिन का अभियान 
  • 75 जिलों में एक साथ संचालित हुआ विशेष पुनरीक्षण 
  • 1.77 लाख से ज्यादा BLO और 12,758 AERO की तैनाती 
  • 6 जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची में 12.55 करोड़ मतदाता
  • अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ हुई
  • कुल 84.28 लाख मतदाताओं की वृद्धि दर्ज  
  • पुरुष मतदाता 7.30 करोड़ और महिला मतदाता 6.09 करोड़ 
  • जेंडर रेशियो 824 से बढ़कर 834 हुआ 
  • 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 3.33 लाख से बढ़कर 17.63 लाख 
  • प्रयागराज में सबसे ज्यादा 3.29 लाख नए मतदाता जुड़े 
  • लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर भी टॉप-5 में शामिल 
  • 1.04 करोड़ मतदाताओं ने मिलान नहीं कराया 
  • 2.22 करोड़ मामलों में तार्किक विसंगतियां पाई गईं 
  • बिना नोटिस और सुनवाई के किसी भी मतदाता का नाम नहीं हटाया गया 
  • 1.08 लाख शिकायतों में 99.8% का निस्तारण किया गया

इन 5 जिलों में घटे सबसे ज्यादा मतदाता 

  1. लखनऊ  - 9,14,185 मतदाता कम (22.89%)
  2.  प्रयागराज: 8,26,885 मतदाता कम (17.6%) 
  3. कानपुर: 6,87,201 मतदाता कम (19.42%) 
  4. आगरा: 6,37,653 मतदाता कम (17.71%) 
  5. गाजियाबाद: 5,74,478 मतदाता कम (20.24%)
← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?