यूपी में बढ़े करोड़ों नए वोटर, इन जिलों ने तोड़े रिकॉर्ड

एसआईआर फाइनल लिस्ट जारी, 166 दिन चली प्रक्रिया; कई जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि।
Bureau 10 Apr 2026, 08:12 PM 1 min read
यूपी में बढ़े करोड़ों नए वोटर, इन जिलों ने तोड़े रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में एसएआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है, जो 6 जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची की तुलना में वृद्धि दर्शाती है।

 

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अंतिम सूची में 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता शामिल हैं। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची में कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता थे, जिसके मुकाबले अब उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता

  • प्रयागराज – 3,29,421
  • लखनऊ – 2,85,961
  • बरेली – 2,57,920
  • गाजियाबाद – 2,43,666
  • जौनपुर – 2,37,590

विधानसभा क्षेत्रों में भी बढ़ोतरी

  • साहिबाबाद – 82,898
  • जौनपुर – 56,118
  • लखनऊ पश्चिम – 54,822
  • लोनी – 53,679
  • फिरोजाबाद – 47,757

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान कुल 166 दिनों तक चला। इस दौरान हर मतदाता को अलग-अलग प्रगणना फॉर्म वितरित किए गए। पहला चरण 26 दिसंबर को पूरा हुआ, जिसके बाद 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद दो महीने तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया।

 

अंतिम सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कई मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखने की बात कही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?