यूपी के सियासी मूड पर चौंकाने वाला सर्वे, आज हुए चुनाव तो किसको मिलेगी उत्तर प्रदेश की सत्ता

News Desk 29 Aug 2025, 03:59 AM 1 min read
यूपी के सियासी मूड पर चौंकाने वाला सर्वे, आज हुए चुनाव तो किसको मिलेगी उत्तर प्रदेश की सत्ता


>त्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर एक ताज़ा सर्वे सामने आया है जिसने प्रदेश के सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इंडिया टुडे और सी-वोटर द्वारा किए गए "मूड ऑफ द नेशन सर्वे" के नतीजे बताते हैं कि अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो सपा को झटका लग सकता है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।


>सर्वे के मुताबिक, यूपी में एनडीए को कुल 38 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी प्लस का वोट शेयर भी 47% तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। वहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल सपा को 35 सीटें और कांग्रेस को 7 सीटें मिलने का आकलन है। यानी कांग्रेस को हल्का-सा फायदा जबकि सपा को सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।


>2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी में सपा-कांग्रेस मिलाकर 43 सीटें जीती थीं, जबकि एनडीए के खाते में 36 सीटें गई थीं। तब सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन एक साल के भीतर ही समीकरण बदलते नज़र आ रहे हैं।
इस बार के सर्वे में संकेत हैं कि सपा की एक सीट कम हो सकती है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों को लाभ हो सकता है।


>सर्वे यह भी दिखाता है कि बीजेपी ने बीते एक साल में जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को मज़बूत किया है। वहीं सपा के वोट शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया गठबंधन का कुल वोट प्रतिशत लगभग 42% रहने का अनुमान है।
यह सर्वे 1 जुलाई से 14 अगस्त के बीच सभी लोकसभा क्षेत्रों में लोगों की राय लेकर तैयार किया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी