योगी सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

UP News: रात में काम करना अब उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान के साथ एक अधिकार बनने जा रहा है। योगी सरकार ने नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए ऐसा कड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया है, जिसने रोजगार और सुरक्षा दोनों का नया मानक तय कर दिया है।
News Desk 12 Nov 2025, 05:34 PM 1 min read
योगी सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिला सुरक्षा और रोजगार सशक्तीकरण को एक नया आयाम देते हुए नाइट शिफ्ट में काम करने के नियमों को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत राज्य की महिलाएं अब अपनी लिखित सहमति के बाद शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी उद्योग या कार्यस्थल पर काम कर सकेंगी।


>महिलाओं के लिए नई सुविधाएँ और सुरक्षा प्रावधान:-

सुरक्षा व सुविधा विवरण
सुरक्षा कवच 24×7 सुरक्षा, CCTV निगरानी और सुरक्षा गार्ड
परिवहन सुविधा ऑफिस-टू-होम ड्रॉप अनिवार्य
डबल वेतन व ओवरटाइम दोगुना वेतन, प्रति तिमाही 144 घंटे ओटी
स्वैच्छिक नाइट शिफ्ट महिलाओं की लिखित सहमति आवश्यक
लगातार कार्य घंटे बिना बाधा 6 घंटे ड्यूटी की अनुमति
खतरनाक उद्योगों में अवसर 29 जोखिम श्रेणियों में भी काम की अनुमति


>सरकार का दावा है कि इस नीति से महिलाओं की रोजगार भागीदारी बढ़ेगी  उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता मिलेगी और कंपनियों में लैंगिक विविधता को बढ़ावा मिलेगा और सबसे जरूरी कामकाजी महिलाओं की रात्रिकालीन सुरक्षा सुनिश्चित होगी योगी सरकार की यह योजना यूपी को महिला-फ्रेंडली इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?