>उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग अब केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों के चिंतन, अभिव्यक्ति और राष्ट्रभाव को नई दिशा दे रहा है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए श्री अरविंद राष्ट्रीय इतिहास निबंध प्रतियोगिता 2025 आयोजित की जा रही है।
>10 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और फाउंडेशन फॉर इंडियन हिस्टोरिकल एंड कल्चरल रिसर्च के सहयोग से होगा। इसमें कक्षा 7, 8 और 9 के छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।
>बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता बच्चों में लेखन रुचि, ऐतिहासिक चेतना और सृजनशीलता को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा भारत का इतिहास जीवंत प्रेरणा है। हम बच्चों में आत्मविश्वास जगाना चाहते हैं कि उनमें भी भविष्य गढ़ने वाली सृजन शक्ति है।
>निबंध विषयों में होंगे:-
-
स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक
-
भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण
-
प्राचीन धरोहरों का संरक्षण
-
राष्ट्रनिर्माण में महान व्यक्तित्वों का योगदान
>
>प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसको लेकर विद्यालयों को निर्देश जारी किया जा चूका है और शिक्षकों को बच्चों को तैयारी में मार्गदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है इसको लेकर विभागीय स्तर पर मूल्यांकन और सम्मान की रूपरेखा तैयार की गयी है
>इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग की महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा यह पहल नवाचार और रचनात्मकता को मजबूत करेगी। बच्चे न सिर्फ सीखेंगे, बल्कि भारत की आत्मा को महसूस भी करेंगे।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें