सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम

ख्यमंत्री ने कहा- विद्यार्थियों की सफलता दृढ़ संकल्प का प्रतीक, उज्ज्वल भविष्य की कामना

 

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर संदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने इस उपलब्धि को छात्रों के अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

 

उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत और उनके लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। सीएम योगी ने अपने संदेश में आगे कहा कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें और जीवन में नए आयाम स्थापित करें।

 

उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी को ज्ञान, विवेक और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें। यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित होने के साथ ही प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि देखने को मिल रही है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें