Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP TGT Recruitment 2026: टीजीटी भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें अप्लाई

UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
Bureau
Bureau News Desk
22 Nov 2026
11:59 AM
1 min read
UP TGT Recruitment 2026: टीजीटी भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें अप्लाई
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत
आवेदन में संशोधन की तारीख भी बढ़ी
23 और 24 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
आवेदन में संशोधन के लिए भी मिला अतिरिक्त समय

UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 23 नवंबर के बजाय 28 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का अवसर पा सकेंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय में आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले में 20 नवंबर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन और आयोग के निर्णय के तहत आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई है।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार विज्ञापन संख्या 07/2026 का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को हुआ था। इसके बाद 24 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) और आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थी अब 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उसमें संशोधन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद लिखित परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग अध्यक्ष ने सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के अनुसार 28 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से संबंधित अन्य नियम, शर्तें और विवरण पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

Explore Related Topics

UP TGT Recruitment 2026 UP TGT Vacancy 2026 UP TGT Apply Online

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News